समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषागार में संचालित विभिन्न वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। डीएम ने विभिन्न पंजियों व वित्तीय अभिलेखों के संधारण, विपत्रों के निष्पादन, ई-भुगतान, पेंशन सहित अन्य वित्तीय मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों को निर्धारित वित्तीय नियमों और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोषागार के स्ट्रांग रूम और महत्वपूर्ण अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्था का भी जायजा लिया। सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और वित्तीय अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। साथ ही कोषागार परिसर में साफ-सफाई और कार्यालयीन व्यवस्था बेहतर बनाए रखने को कहा। डीएम ने कहा कि कोषागार की कार्यप्रणाली सीधे सरकारी वित्तीय व्यवस्था से जुड़ी है। इसलिए पारदर्शिता, जवाबदेही और वित्तीय नियमों का अनुपालन हर स्तर पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोषागार से संबंधित मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए, ताकि कर्मियों, पेंशनधारियों और अन्य लाभुकों को समय पर सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश कुमार बरनवाल, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एक राम समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…