समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के संयुक्त सहयोग से 5 से 9 सितंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी दी गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 5 और 6 सितंबर को उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कई स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, उत्तर बिहार के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण उमस बनी रहेगी। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 90 से 95 प्रतिशत और दोपहर में 50 से 55 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है।
इस दौरान पूर्वी हवा 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। बारिश और तेज हवा को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेतों में जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने की सलाह दी है। वज्रपात के दौरान खुले खेतों में काम नहीं करने तथा खड़ी फसलों को तेज हवा से बचाने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है। पशुपालकों को भी पालतू पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…