Bihar

‘च‍िराग पासवान अपने बड़े भैया हैं’, छात्रा के पिता का सर फोड़ने पर भी कार्रवाई ना होने का बखान करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज पर क्या बोले लोजपा सुप्रीमो

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता के साथ हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इस घटना से जुड़ा एक पॉडकास्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार की राजनीति में भी भूचाल आ गया है. जहां राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सत्ता पक्ष पर तीखा हमला बोला है. राजद ने केंद्रीय मंत्री और लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान और भाजपा पर कई सवाल खड़े किए हैं. विवाद बढ़ने के बाद चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, 23 जून 2026 को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद अपने पिता संजय कुमार के साथ मौजूद थीं. इसी दौरान संजय कुमार और स्वतंत्र भारद्वाज के बीच विवाद हुआ. जिसमें संजय के सिर में चोट लग गई थी. यह मामला तब अचानक सुर्खियों में आया जब आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज का एक पॉडकास्ट वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में उसने दावा किया कि उसी ने पीड़ित के सिर पर चोट पहुंचाई थी, लेकिन राजनीतिक संबंधों के चलते उस पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई. हालांकि, बाद में स्वतंत्र भारद्वाज ने अपनी सफाई में कहा कि उसने यह कदम भीड़ द्वारा घेरे जाने के बाद ‘आत्मरक्षा’ में उठाया था. उसे मॉब लिंचिंग का डर था। उसने अपने पहले के दावों का खंडन भी किया.

राजद ने चिराग पासवान और बीजेपी पर बोला हमला

वायरल पॉडकास्ट में आरोपी द्वारा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जैसे बड़े नेताओं के साथ अपने संबंधों का जिक्र करने और तस्वीरें सामने आने के बाद राजद आक्रामक हो गई है. राजद ने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि छात्रों के अधिकारों के लिए आंदोलनरत दलित सामाजिक कार्यकर्ता और उसके पिता पर हमला कर अधमरा करने वाले अराजक उपद्रवी आतंकी स्वतंत्र भारद्वाज नाम के व्यक्ति को चिराग पासवान बचाते है. दलितों पर अत्याचार करने वाले के खेवनहार बने चिराग पासवान दलितों के लिए क्या आवाज उठायेंगे, यह पासवान समाज के लिए विचारणीय विषय है?

राजद ने बीजेपी पर भी साधा निशाना

राजने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. लिखा कि एक लड़की ने अपशब्द कहे तो प्रधानमंत्री ने बयान जारी कर दिया. अब इस लंपट के बयान पर भी प्रधानमंत्री मोदी की जिम्मेदारी है कि अपना पक्ष रखें. प्रधानमंत्री मोदी के चरित्र, गुंडई को भाजपा से मिल रहे संरक्षण और देश में कानून व्यवस्था की स्थिति को इस भाजपाई लम्पट सड़क छाप ने बहुत अच्छे से उजागर कर दिया. लेकिन बीजेपी वाले इतने निर्लज्ज हैं कि उन्हें इस बात पर शर्म आने की बजाय गर्व हो रहा है. बता दें कि स्वतंत्र भारद्वाज का एक फोटो बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के साथ भी वायरल है. राजद ने इसके अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया है.

विवाद बढ़ने के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े मामले में स्वतंत्र भारद्वाज के बयान को गंभीर बताया है. चिराग पासवान ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति खुलेआम यह स्वीकार करता है कि उसने किसी को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी जान भी जा सकती थी, तो यह बेहद गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि पॉडकास्ट में इस तरह की बात कहने के बाद भी अगर आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो इससे समाज में गलत संदेश जाएगा. चिराग ने कहा कि स्वतंत्र भारद्वाज ने अपने बयान में कई नेताओं के साथ उनके नाम का भी इस्तेमाल किया है. इसी वजह से उन्होंने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने दिल्ली पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह मामला केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं है. अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ गंभीर आरोप हैं और वह खुद किसी घटना को लेकर सार्वजनिक रूप से दावा कर रहा है, तो पुलिस को उसकी जांच करनी चाहिए. बता दें कि स्वतंत्र भारद्वाज ने एक पॉडकास्ट में प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट का जिक्र करते हुए चिराग पासवान और कपिल मिश्रा का नाम भी लिया था.

थाने के बाहर प्रदर्शन और विपक्ष की एंट्री

न्याय की मांग को लेकर 4 सितंबर 2026 को निशु आजाद और CJP समर्थकों ने दिल्ली के संसद मार्ग थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी और मामले में एससी/एसटी एक्ट तथा हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग की. पुलिस ने 72 घंटे के भीतर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इस पूरे प्रकरण में विपक्ष के कई बड़े नेता भी कूद पड़े हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़िता निशु आजाद को समर्थन दिया है, जबकि RJD सांसद मनोज झा और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

3 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

8 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago