Samastipur

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ युवक की तस्वीर वायरल, जान से मारने की धमकी का आरोप, दो-दो बार समस्तीपुर SP के जनता दरबार में पहुंची पीड़िता, जांच के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं 

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के साथ एक युवक की तस्वीर वायरल होने का मामला सामने आया है। तस्वीर वायरल होने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि वायरल तस्वीर की पुष्टि Samastipur Town नहीं करता है। इस मामले को लेकर बरबट्टा निवासी उम्मती खातुन ने मुसरीघरारी थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पीड़िता का आरोप है कि आवेदन दिए दो महीने बीत जाने के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

पीड़िता का कहना है कि उसके पति मो. रूस्तम ने दो-दो शादियां की हैं। आरोप है कि दूसरी पत्नी के बच्चे और उसके पति की ओर से उसे और उसके बच्चों को लगातार जान से मारने की धमकी दी जाती है। उम्मती खातून के अनुसार, 1 जुलाई को मो. रूस्तम, नजबून निशा, रूकैया परवीन, मो. शहबाज और मो. सोहराब ने मिलकर उसके और उसके बच्चों के साथ मारपीट की। घटना के बाद उसने कार्रवाई के लिए मुसरीघरारी थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। थाने में आवेदन देने की जानकारी के बाद आरोपित दोबारा उसके घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

घटना के बाद उसने फिर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई। थाने से कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह के जनता दरबार में भी दो बार शिकायत की। पीड़िता का दावा है कि एसपी कार्यालय की ओर से मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया, लेकिन इसके बावजूद मुसरीघरारी थाने की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपों के आधार पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

5 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

10 घंटे ago