National

संसद परिसर में TMC सांसद द्वारा अपनी नकल और राहुल गांधी के वीडियो बनाने पर भड़के जगदीप धनखड़, बताया शर्मनाक

सदन में हंगामे के चलते सोमवार को 78 सांसदों को निलंबित किया गया था। इनमें से 33 सांसद लोकसभा के थे तो राज्यसभा के भी 45 सांसदों को सस्पेंड किया गया था। अब ये निलंबित सांसद सदन की सीढ़ियों के पास ही बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की। उन्होंने राज्यसभा चेयरमैन के तौर पर सदन के संचालन के उनके तरीके का मजाक उड़ाया। इस दौरान राहुल गांधी भी सामने ही खड़े थे। वह हंसते दिखाई दिए और वीडियो भी बनाया।

अब इस मामले पर खुद जगदीप धनखड़ ने नाराजगी जताई है। इसके अलावा उन्होंने राज्यसभा में भी इसका जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैंने अभी एक टीवी चैनल पर देखा, जब एक सांसद चेयरमैन का मजाक बना रहे थे और आपके एक बड़े नेता उसका वीडियो बना रहे थे।

जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि उन्हें सदबुद्धि मिले। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि चेयरमैन का पद अलग होता है। पक्ष या विपक्ष के तौर पर राजनीतिक दल एक-दूसरे से भिड़ सकते हैं। लेकिन इससे चेयरमैन को दूर रखना चाहिए।

चेयरमैन जगदीप धनखड़ ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन वीडियो राहुल गांधी ही बना रहे थे। इससे साफ है कि वह राहुल गांधी से ही खफा थे। कल्याण बनर्जी ने प्रदर्शन के दौरान जगदीप धनखड़ के सदन चलाने के तरीके का मजाक बनाया और इसे देखकर विपक्ष के कई सांसद हंसते रहे। इसके अलावा राहुल गांधी भी हंस रहे थे और फिर कुछ देर बाद उन्होंने जेब से फोन निकाला और वीडियो बनाने लगे। गौरतलब है कि शीत सत्र में अब तक 92 सांसदों को हंगामे और अमर्यादित व्यवहार के चलते सस्पेंड किया जा चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

2 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

4 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

4 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

4 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

5 घंटे ago