समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

रंगों में सजे बच्चों के सपने, ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग, बिहार शिक्षा परियोजना एवं सर्व शिक्षा अभियान, समस्तीपुर के तत्वावधान में ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र अभियान के तहत सोमवार को राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, हरपुरसिंघिया जगतसिंहपुर में जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. संजय प्रसाद ने की. शिक्षा विभाग के लेखा पदाधिकारी सुनील कुमार, संभाग प्रभारी हरिश्चंद्र राम, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह एवं अमरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

प्रदर्शनी में जिले के सभी प्रखंडों से कक्षा एक से पांच तथा कक्षा छह से आठ के चयनित 135 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया. बच्चों ने रंगों और रेखाओं के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को जीवंत किया. चित्रों में स्वच्छ, शिक्षित, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के साथ पर्यावरण संरक्षण, सेवा भावना और देश की प्रगति के संदेश उभरकर सामने आए.

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

कक्षा एक से पांच वर्ग में विद्यापतिनगर की अमीबा प्रवीण ने प्रथम, सरायरंजन के मो. सुफियान शाहिद ने द्वितीय, पटोरी के सरोज ने तृतीय तथा हसनपुर की रितिका ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया. वहीं कक्षा छह से आठ वर्ग में सरायरंजन की वैभव कुमारी प्रथम, बिथान की तान्या तेजस्वी द्वितीय, विभूतिपुर की प्रतिभा कुमारी तृतीय तथा हसनपुर के ऋषिकेश राज चतुर्थ स्थान पर रहे.

IMG 20240904 WA0139

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्वागत गीत से हुई. मधुर प्रस्तुति ने अतिथियों, प्रतिभागियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया. इससे पूर्व विद्यालय के स्काउट-गाइड दल ने बैंड की धुन पर मार्च पास्ट कर अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया. अनुशासित मार्च पास्ट और बैंड की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक डॉ. संजय प्रसाद ने कहा कि चित्रकला बच्चों की कल्पनाशक्ति और रचनात्मक सोच को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है. ‘मेरे सपनों का भारत’ अभियान बच्चों को अपने विचारों और सपनों को रंगों के माध्यम से सामने रखने का अवसर प्रदान करता है.

FB ADD scaled

लेखा पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि बच्चों की चित्रकारी में भविष्य के भारत की तस्वीर दिखाई देती है. ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ उनमें आत्मविश्वास और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं. विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने आगंतुक अतिथियों एवं निर्णायक मंडल के सदस्यों को अंगवस्त्र, पाग एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन मनीषा शालिनी ने किया. सदफ नाज, डॉली कुमारी एवं सृष्टि आनंद ने निर्णायक की भूमिका निभायी. आयोजन को सफल बनाने में रंजीत कुमार, मिंटू कुमार, चंदन कुमार, अखिलेश कुमार सिन्हा सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया.

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150