समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

जन संवाद में समस्तीपुर डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध निष्पादन का निर्देश

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन डीएम को सौंपे। डीएम ने एक-एक कर आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। जन संवाद में भूमि एवं राजस्व, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, बिजली, सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मामले सामने आए।

डीएम ने अधिकारियों से संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए उनके निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जन शिकायतों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला अथवा प्रखंड स्तर पर जिन मामलों का समाधान संभव है, उनका शीघ्र निष्पादन किया जाए। जिन मामलों में स्थल जांच या विभागीय समन्वय की आवश्यकता है, उनमें भी निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

उन्होंने शिकायतों के निष्पादन की नियमित समीक्षा और अनुश्रवण करने तथा कार्रवाई पूरी होने के बाद संबंधित आवेदक को इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। मौके पर एडीएम ब्रजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, राजस्व प्रभारी धर्मराज, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा साक्षी समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150