समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

अनंत सिंह की बेटी की शादी की रस्में शुरू, होने वाले दामाद को तिलक में देंगे ‘डिफेंडर’, 25 नवंबर को है शादी

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी की रस्मों की शुरुआत हो गई है. शादी की तैयारियों को लेकर पिछले दिनों जमकर चर्चा हुई. करोड़ों की डिफेंडर कार, बेटे के लिए BMW, 100 फीट का जयमाला मंच और विजेता को थार का इनाम… इस शादी में शाही ठाठ की हर झलक देखने को मिलने वाली है.

दामाद को डिफेंडर, बेटे को BMW का तोहफा

शुक्रवार को अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को फलदान और तिलक चढ़ाएंगे. इस मौके पर फल, मिठाई, सोने-चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन और फर्नीचर समेत कई कीमती उपहार दिए जाएंगे. सबसे खास तोहफा करोड़ों रुपये कीमत वाली लैंड रोवर डिफेंडर कार होगी. शिवांगी की शादी अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां (बाढ़) में वैदिक रीति-रिवाज से होगी. इस दौरान परिवार में बेटे अभिनव सिंह का उपनयन संस्कार भी शादी समारोह का खास हिस्सा होगा. जनेऊ संस्कार के मौके पर अनंत सिंह बेटे को BMW कार गिफ्ट करेंगे.

IMG 20261105 WA0012

100 फीट का जयमाला मंच, विदेशों से आएंगे फूल

शादी समारोह का मुख्य आकर्षण 25 नवंबर को होगा. इसी दिन बिहटा से ऋषिकेश कुमार बारात लेकर नदवां पहुंचेंगे. जयमाला के लिए करीब 100 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा भव्य मंच लगभग बनकर तैयार हो गया है. गौर करने वाली बात यह है कि जयपुर के कलाकार इसकी सजावट में जुटे हैं. पंडाल और मंच को विदेशों से मंगाए गए फूलों से सजाया जाएगा.

घुड़दौड़ में जीतने वाले को मिलेगी थार

शिवांगी और ऋषिकेश के शादी वाले दिन अनंत सिंह ने घुड़दौड़ का भी आयोजन किया है. इसके लिए करीब आठ बीघा जमीन पर रेस मैदान तैयार हो रहा है. देशभर से घोड़े इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं. जीतने वाले के लिए इनाम भी बेहद खास हैं. पहले स्थान पर आने वाले घोड़े के मालिक को थार, दूसरे को बाइक और तीसरे पर रहने वाले को स्कूटी दी जाएगी.

IMG 20240904 WA0139

कब कौन-सी रस्म होगी?
  • 20 नवंबर: फलदान और तिलकोत्सव
  • 23 नवंबर: हल्दी और कलश की रस्म
  • 24 नवंबर: मेहंदी और संगीत समारोह
  • 25 नवंबर: अभिनव का उपनयन संस्कार, घुड़दौड़, बारात और जयमाला

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150