गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

BRB को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने की मांग, AISA ने बुनियादी सुविधाओं की बहाली को लेकर किया प्रदर्शन

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज को मॉडल कॉलेज का दर्जा देने समेत छात्रों की बुनियादी सुविधाएं बहाल करने की मांग को लेकर गुरुवार को आइसा की कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी प्रधानाचार्य के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रभारी प्रधानाचार्य को मांगों से संबंधित स्मार-पत्र सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान आइसा जिलाध्यक्ष लोकेश राज ने कहा कि कॉलेज में तीनों संकायों में स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई होती है, लेकिन लैंग्वेज लैब और स्मार्ट क्लास जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।

उन्होंने कॉलेज को अविलंब मॉडल कॉलेज का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिसर में परीक्षार्थियों के लिए धूप और बारिश से बचने के लिए शेड तथा महिला परीक्षार्थियों के लिए फीडिंग रूम तक की व्यवस्था नहीं है। जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी ने पेयजल, बिजली, पंखा, शौचालय, कॉमन रूम, लाइब्रेरी और लैब की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने ट्रेन से आने वाले छात्रों को एमएसटी की सुविधा देने और नियमित कक्षा करने वाले छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म में शुल्क में रियायत बहाल करने की मांग की। साथ ही कॉलेज परिसर में सोलर ट्रेनिंग और शॉपिंग मार्केट से प्राप्त किराये को सार्वजनिक करने तथा कॉलेज कोष में जमा कराने की मांग रखी।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

जिला कमिटी सदस्य गौतम कुमार ने कॉलेज की पुरानी कुर्सी, अलमारी व अन्य सामग्रियों की बिक्री का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने बेंच-डेस्क को काटकर बेचने पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि मरम्मत योग्य सामान का उपयोग किया जाना चाहिए। छात्र नेताओं ने मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन की अध्यक्षता कॉलेज इकाई अध्यक्ष अनमोल कुमार ने की, जबकि संचालन सह-सचिव नवीन कुमार ने किया। मौके पर मो. महफूज, मो. आलिम, मो. फैजान, भोला कुमार, नवनीत कुमार, आयुष कुमार, मयंक कुमार, अंकित कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150