समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

सांसद शांभवी चौधरी ने सहरसा-दानापुर एक्सप्रेस को रोसड़ा होकर चलाने की मांग की

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रस्तावित सहरसा-दानापुर रात्रिकालीन एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन रोसड़ा-हसनपुर के रास्ते सुनिश्चित कराने की मांग स्थानीय सांसद शाम्भवी ने लोकसभा में उठाई है। सांसद ने रेल मंत्रालय से आग्रह किया है कि प्रस्तावित ट्रेन का मार्ग समस्तीपुर-रोसड़ा-हसनपुर होते हुए निर्धारित किया जाए। सांसद की इस पहल से रोसड़ा समेत आसपास के यात्रियों में राजधानी पटना के लिए सीधी ट्रेन मिलने की उम्मीद जगी है। लोकसभा में दिए गए प्रस्ताव में सांसद ने कहा कि पूर्व मध्य रेलवे की ओर से दानापुर और सहरसा के बीच नई नाइट एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। उन्होंने इस पहल के लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के प्रति आभार जताते हुए ट्रेन के मार्ग में समस्तीपुर, रोसड़ा और हसनपुर को शामिल करने का आग्रह किया है।

सांसद ने कहा कि समस्तीपुर, रोसड़ा और हसनपुर घनी आबादी वाले महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं। यह इलाका कृषि प्रधान होने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही वाला क्षेत्र है। वर्तमान में इस क्षेत्र के यात्रियों को पटना पहुंचने के लिए सीधी और सुविधाजनक रात्रिकालीन ट्रेन का अभाव है। ऐसे में नई ट्रेन के इस मार्ग से परिचालन होने पर हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

Holy Mission page 0001 scaled

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उन्होंने कहा कि सहरसा-दानापुर एक्सप्रेस को समस्तीपुर-रोसड़ा-हसनपुर होकर चलाया जाता है तो यह पूरे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण लाइफलाइन साबित होगी। इससे लाखों लोगों की पटना यात्रा आसान होगी और छात्रों, मरीजों, व्यापारियों व आम यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। लंबे समय से रोसड़ा को राजधानी पटना से सीधी रेल सेवा से जोड़ने की मांग उठती रही है। प्रस्तावित ट्रेन यदि रोसड़ा-हसनपुर होकर चलती है तो क्षेत्रवासियों को पहली बार रात्रिकालीन सीधी ट्रेन के जरिए राजधानी पहुंचने की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150