Samastipur

महिला शिक्षिका से दुर्व्यवहार के आरोप में प्रधान शिक्षक निलंबित, देर रात वाट्सएप पर भी शिक्षिका को मैसेज भेजा करते थे प्रधान शिक्षक

समस्तीपुर : समस्तीपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रसलपुर पैठान के प्रधान शिक्षक राजीव रंजन पर स्कूल की एक महिला शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना और गरिमा के प्रतिकूल आचरण के आरोप में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता के अनुमोदन के बाद डीपीओ स्थापना जमालुद्दीन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में राजीव रंजन का मुख्यालय बीआरसी बिथान निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वहन भत्ता मिलेगा।

बताया गया कि विद्यालय में कार्यरत एक महिला शिक्षिका ने प्रधान शिक्षक राजीव रंजन के खिलाफ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और अनुचित व्यवहार करने की शिकायत साक्ष्य के साथ डीईओ को दी थी। शिक्षिका द्वारा वाट्सएप चैटिंग का स्क्रीन शॉट भी डीईओ को उपलब्ध कराया गया है जिसमें प्रधान शिक्षक देर रात को महिला शिक्षिका को मैसेज किया करते थे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने मामले की जांच शुरू कराई। जांच के क्रम में प्रधान शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया और अपना पक्ष रखने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था।

विभाग के अनुसार, प्राप्त स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया। प्रारंभिक जांच में सहकर्मी के उत्पीड़न, लैंगिक भेदभाव और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को प्रभावित करने संबंधी आरोप प्रथम दृष्टया सही मिले। डीईओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि प्रधान शिक्षक के आचरण को बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 तथा बिहार प्रारंभिक विद्यालय प्रधान शिक्षक नियमावली, 2024 के प्रावधानों के विपरीत माना गया है। इसके बाद बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गयी है।डीईओ ने बताया कि प्रधान शिक्षक के विरुद्ध अलग से आरोप पत्र प्रपत्र-क भी जारी किया जाएगा। वहीं सदर एसडीपीओ-1 संजय कुमार पांडेय को भी कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुसरीघरारी में मेडिकल हॉल का ताला काटकर तीन लाख की दवाएं और 20 हजार रुपये नगद की चोरी

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा हाट स्थित अमित मेडिकल हॉल…

57 मिनट ago

समस्तीपुर में रिटायर्ड दरोगा के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व 50 हजार नगद चोरी, मुफस्सिल पुलिस ने दर्ज किया मामला

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धरमपुर जिलेबिया मोड़ स्थित रेलवे गुमटी के पास एक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : ईद-मिलाद-उन-नबी जुलूस में शामिल 10 वर्षीय मासूम की रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौ’त

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ईद-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को विद्यापतिनगर से मलकलीपुर की ओर निकाले जा…

2 घंटे ago

विभूतिपुर में बदमाशों ने युवक को मारी ताबड़तोड़ गोली, नाजुक स्थिति में रेफर

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार की देर शाम दो बाइक…

3 घंटे ago

कांकर-दसौत सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, रोसड़ा विधायक ने काम कराया बंद

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत कांकर घाट पुल के निकट ग्रामीण कार्य…

5 घंटे ago

13 वर्ष की उम्र में यशिता ने लिखी ‘It’s Gen Z!’, किताब में Gen Z की सोच, भावनाओं और अनुभवों को दी शब्दों की अभिव्यक्ति

बिहार के बेगूसराय जिले के तेयाय गांव की रहने वाली 13 वर्षीय यशिता भारद्वाज ने…

7 घंटे ago