Samastipur

विभूतिपुर में बदमाशों ने युवक को मारी ताबड़तोड़ गोली, नाजुक स्थिति में रेफर

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार की देर शाम दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब आधा दर्जन राउंड हुई गोलीबारी में युवक को तीन गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों और परिजनों ने विभूतिपुर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर बेगूसराय रवाना हो गए।

घायल की पहचान महथी गांव निवासी संजय कुमार सिंह के पुत्र आदित्य वत्स उर्फ नवनीत के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आदित्य बुधवार शाम घरेलू सामान लेने महथी बांध की ओर गया था। इसी दौरान दो बाइक से पहुंचे पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से आदित्य वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पीठ, कमर और पैर में गोली लगी है।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को विभूतिपुर सीएचसी पहुंचाया गया। घटना के बाद दोनों बाइक पर सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद महथी बांध और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई। बदमाश किस दिशा से आए और घटना के बाद किस रास्ते से फरार हुए, इसकी भी जानकारी ली जा रही है।पुलिस युवक को निशाना बनाए जाने के कारणों की भी जांच कर रही है। पुराना विवाद, आपसी रंजिश या किसी अन्य कारण से हमला किए जाने की आशंका को ध्यान में रखकर पुलिस छानबीन कर रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

5 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

5 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

5 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

7 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

18 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

19 घंटे ago