Samastipur

कांकर-दसौत सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, रोसड़ा विधायक ने काम कराया बंद

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत कांकर घाट पुल के निकट ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से कराए जा रहे कांकर दसौत सड़क निर्माण कार्य का मंगलवार को रोसड़ा विधायक बीरेन्द्र कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली और तत्काल कार्य बंद कराने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जब स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य को देखा गया तो स्थिति संतोषजनक नहीं मिली।

विधायक बीरेन्द्र कुमार ने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से बनाई जा रही सड़क प्रथम दृष्टया ही घटिया प्रतीत हो रही है। उन्होंने निर्माण कार्य की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि सड़क जिस उद्देश्य से बनाई जा रही है, उस उद्देश्य की पूर्ति होनी चाहिए। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि सड़क देखने से ऐसा लग रहा है जैसे खेत में कदवा किया जा रहा हो। यह सड़क लोगों के आवागमन के लिए बन रही है, न कि केवल राशि की निकासी के लिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं में जनता के पैसे का इस्तेमाल होता है और निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विधायक ने बताया कि वे सड़क मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत की। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद उन्होंने संबंधित विभागीय कर्मियों से भी जानकारी ली। विधायक ने कहा कि निर्माण स्थल पर विभाग की ओर से कोई सक्षम पदाधिकारी मौजूद नहीं था, जिससे कार्य की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा होता है।

विधायक ने मौके से ही संबंधित अधिकारी से बातचीत कर निर्माण कार्य को तत्काल रोकने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क का निर्माण विभागीय अधिकारी की निगरानी में निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप कराया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक कार्य आगे नहीं बढ़ना चाहिए। संबंधित अधिकारी को अपने सामने सड़क निर्माण कार्य कराने तथा प्रत्येक स्तर पर गुणवत्ता की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।

बताया गया कि यह सड़क कांकर-दसौत मार्ग है, जो घनी आबादी वाले क्षेत्र से होकर गुजरती है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। ग्रामीणों ने भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर अपनी चिंता विधायक के समक्ष रखी और मानक के अनुरूप सड़क निर्माण कराने की मांग की। विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, निर्माण की प्रक्रिया और सड़क की मजबूती की जांच आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभाग से पूरे मामले की गंभीरता से निगरानी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क का निर्माण निर्धारित प्राक्कलन और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप होना चाहिए, ताकि लंबे समय तक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित कुमार झा, चंदन राय, मणि शंकर सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याएं रखीं। विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होने दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

6 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

7 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

8 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

20 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

21 घंटे ago