समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में बालू-गिट्टी व्यवसायी टिंकू पासवान (40 वर्ष) की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी निशा कुमारी ने अज्ञात बदमाशों पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने पति की मौत को सामान्य नहीं बताते हुए इसके पीछे साजिश की आशंका जताई है। पुलिस ने आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह टिंकू पासवान का शव घर से करीब 400-500 मीटर दूर गंगापुर-धुरलख मुख्य मार्ग के समीप स्थित उनके बालू-गिट्टी डिपो के कमरे में बिछावन पर मिला था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया था। सूचना पर सदर एसडीपीओ-1 सतीश सुमन व मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और मामले की जांच की थी। थानाध्यक्ष ने बताया था कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…
समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…
समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…
समस्तीपुर : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर मुख्य शाखा के 51वें स्थापना वर्ष के…