समस्तीपुर : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर मुख्य शाखा के 51वें स्थापना वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को शाखा के नवीनीकृत परिसर का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद क्षेत्र प्रमुख प्रेम रंजन कुमार ने फीता काटकर नवीनीकृत शाखा परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अभिजीत गौरव सहित बैंक के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में सम्मानित ग्राहक उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद शाखा प्रबंधक ने सभी ग्राहकों का क्षेत्र प्रमुख से परिचय कराया। इसके बाद ग्राहकों के साथ बैठक कर बैंक के कारोबार, ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने और शाखा के व्यवसायिक विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर स्थापना वर्ष की खुशियां भी मनाई गईं।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि समस्तीपुर की यह मुख्य शाखा वर्ष 1975 से ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रही है। नवीनीकरण के तहत शाखा में आधुनिक सुविधाओं के साथ कस्टमर लाउंज और युवा लाउंज तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग अनुभव देना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जेनरेशन जेड (Gen Z) को ध्यान में रखते हुए युवाओं के लिए बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाना है।
कार्यक्रम में उप क्षेत्र प्रमुख रौशन कुमार एवं सुबोध मिश्रा, सीनियर मैनेजर विवेक कुमार, उप शाखा प्रबंधक अशोक कुमार, क्रेडिट ऑफिसर आशीष आनंद सहित अन्य बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रमुख ग्राहकों में अमित गुंजन (यूएन पैलेस), राजू गुप्ता, सुजीत वर्मा (शिव शक्ति इंडस्ट्रीज), आनंद बांका (बांका इंडस्ट्रीज), अमित पंसारी, साहिल चोपड़ा, अधिवक्ता निशांत, सीए पंकज तनेजा, राजेश अग्रवाल और राजकुमार केडिया सहित अन्य गणमान्य ग्राहक उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे पूर्व सांसद, शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता…
समस्तीपुर : कोहरे की आशंका के चलते रेलवे ने समस्तीपुर रेल मंडल से गुजरने वाली…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामेश्वर जूट मिल के उपाध्यक्ष पीएन सिंह ने गुरुवार की रात से अगले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार की देर रात…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : निशाना सटीक हो और इरादे मजबूत तो गांव की पगडंडियों…
समस्तीपुर : आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित…