गुरूवार, जुलाई 2, 2026
Latest:

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : यूरिया की आड़ में शराब तस्करी का खेल! 20 चक्का ट्रक में बना था गुप्त तहखाना, उपर यूरिया और नीचे शराब, पुलिस भी चौंकी 

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 20 चक्का ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई मुस्तफापुर भाथ पोखर के पास की गई, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को अपने कब्जे में लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि ट्रक में यूरिया और लकड़ी के बुरादे की आड़ में विदेशी शराब की बड़ी खेप छिपाकर ले जाई जा रही थी। ट्रक को थाने लाकर जब ऊपर लदी यूरिया की बोरियां और लकड़ी का बुरादा हटाया गया तो पुलिस भी हैरान रह गई।

ट्रक की बॉडी के बीचों-बीच बेहद मजबूत और शातिर तरीके से एक गुप्त तहखाना बनाया गया था। तहखाने को इस तरह वेल्डिंग और लॉक किया गया था कि सामान्य तरीके से उसे खोलना संभव नहीं है। पुलिस के द्वारा कटर और अन्य तकनीकी उपकरणों की मदद से तहखाने को खोली गयी तहखाना खोलते ही पुलिस के होश उड़ गए। अंदर भारी मात्रा में शराब की खेप ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थी। पुलिस ने तुरंत पूरे ट्रक को कब्जे में ले लिया।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

तहखाना पूरी तरह खुलने के बाद उसमें से पुलिस ने कुल 875 कार्टन शराब बरामद की। इसमें 587 कार्टन विदेशी शराब की 21,804 बोतलें थीं। इन बोतलों में 5,149 लीटर से ज्यादा शराब भरी थी। इसके साथ ही 288 कार्टन बीयर की 6,912 बोतलें मिलीं। बीयर की मात्रा 3,456 लीटर थी। कुल मिलाकर 28,716 बोतल शराब जब्त की गई। तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन से पुलिस को एक अतिरिक्त पीली नंबर प्लेट भी मिली, जिस पर HR 46E 0127 लिखा था।

IMG 20240904 WA0139

इसके अलावा गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर की फोटोकॉपी और नकली कम्पोस्ट खाद के बिल की ओरिजिनल कॉपी भी मिली।पुलिस के अनुसार शराब तस्करों ने जांच एजेंसियों को चकमा देने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। ट्रक के ऊपर भारी मात्रा में खेती में इस्तेमाल होने वाला यूरिया और लकड़ी का बुरादा लोड किया गया था, ताकि किसी को अंदर छिपाई गई शराब पर शक न हो। हालांकि पहले से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर तस्करों की योजना पर पानी फेर दिया। इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी सह रोसड़ा के प्रभारी एसडीपीओ आशीष राज ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कारवाई की है। इस संबंध में विभूतिपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्यवाई की जा रही है।

FB ADD scaled

यहां देखें प्रभारी SDPO का बयान :

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150