समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची खानपुर थाने की पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस घटना में एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई, जबकि पुलिस वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एक वारंटी एवं कुख्यात अपराधी की गिरफ्तारी के लिए खानपुर थाना की टीम सिंधिया घाट बाजार पहुंची थी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चंदन चौधरी नामक युवक को हिरासत में लिया। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने सादे लिबास में मौजूद पुलिसकर्मियों को अपराधी समझ लिया और देखते ही देखते भीड़ ने पुलिस टीम को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई, जबकि पुलिस वाहन के शीशे टूट गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही पथराव में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इस संबंध में खानपुर थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने बताया कि पुलिस पूरी तरह विधिसम्मत कार्रवाई के लिए पहुंची थी, लेकिन गलतफहमी के कारण यह घटना हुई। वहीं रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सिंधिया घाट बाजार और आसपास के इलाके में स्थिति सामान्य है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150