समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के पीछे झाड़ियों के बीच पानी से भरे गड्ढे में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान कन्हैया झा के पुत्र आदित्य कुमार (20 वर्ष) के रूप में की गई है। वह बीते 21 अक्टूबर से लापता था। तीन दिनों बाद उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल सका है।

गुमशुदगी की शिकायत के बाद भी नहीं चला था पता

परिजनों ने बताया कि आदित्य के अचानक लापता होने के बाद उसकी काफी तलाश की गई थी। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सरायरंजन थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शनिवार को घर के पीछे झाड़ियों के पास पानी भरे गड्ढे में शव दिखने की जानकारी ग्रामीणों को मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने शव की पहचान कर पुलिस को इसकी सूचना दी।

IMG 20240904 WA0139

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही डॉग स्क्वायड बुलाकर घटनास्थल की जांच कराने की मांग की। लोगों का कहना था कि युवक कई दिनों से लापता था, ऐसे में उसकी मौत की वजह का पता लगाया जाना चाहिए।

FB ADD scaled

मजदूरी कर परिवार चलाते हैं पिता, चार महीने पहले हुई थी शादी

आदित्य के पिता कन्हैया झा लुधियाना में मजदूरी करते हैं। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। दो भाइयों में बड़ा आदित्य महज चार महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधा था। कम उम्र में उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मामले का खुलासा करने और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि युवक का शव बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150