समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन बंदियों ने पुलिस दबिश के कारण मंगलवार को एक्साइज 2 कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। ज्ञात हो कि समस्तीपुर स्टेशन स्थित वाशिंगपीट के समीप से आरपीएफ ने गश्ती के दौरान 191 बोतल शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया था। दोनों धंधेबाज को आरपीएफ पोस्ट के एक कमरे में बंद कर कर्मियों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही थी इसी दौरान दोनों आरोपी छत का एस्बेस्टस उठा कर वहां से फरार हो गये थे।
इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में आरपीएफ सब इंस्पेक्टर सहित चार कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। हालांकि पुलिस की दबिश में आरोपी पेठिया गाछी निवासी अर्जुन कुमार व दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर निवासी सौरभ कुमार सुमन ने एक्साइज 2 कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद आरपीएफ पदाधिकारियों ने राहत की सांस लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गए है।
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…
समस्तीपुर : बूढ़ी गंडक नदी में पुल से छलांग लगाने वाले सहायक प्रोफेसर नवीन कुमार…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…