Samastipur

इमरजेंसी ड्यूटी छोड़कर नहीं जा सकेंगे डॉक्टर, दूसरे डॉक्टर के आने तक रहना होगा अस्पताल में, रेफर करना भी नहीं होगा आसान, आदेश जारी…

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों के लिए नया निर्देश जारी किया है। अब कोई भी डॉक्टर अपने स्थान पर आने वाले दूसरे डॉक्टर के ड्यूटी संभालने से पहले अस्पताल छोड़कर नहीं जा सकेंगे। सदर अस्पताल के अधीक्षक ने इस संबंध में सभी डॉक्टरों को आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि अक्सर देखा जाता है कि कुछ डॉक्टर अपनी ड्यूटी पूरी होने से पहले ही चले जाते हैं। इससे मरीजों के इलाज में देरी होती है और अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित होती है।

अधीक्षक ने कहा है कि खासकर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अपने प्रतिस्थानी डॉक्टर के आने तक ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। यदि कोई डॉक्टर बिना दूसरे डॉक्टर के आए ड्यूटी छोड़ते है तो इसे गंभीर मामला माना जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।अस्पताल प्रशासन ने सभी डॉक्टरों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है, ताकि मरीजों को बिना रुकावट इलाज की सुविधा मिल सके।

अब मरीजों को रेफर करने के लिए देना होगा ठोस कारण :

सदर अस्पताल से रेफर किए जाने वाले मरीजों की निगरानी और रेफरल प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सदर अस्पताल के अधीक्षक ने सभी विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारियों और चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए रेफर आउट रजिस्टर में प्रत्येक मरीज का संपूर्ण विवरण और रेफर करने का स्पष्ट कारण दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

अधीक्षक की ओर से जारी पत्र में स्वास्थ्य विभाग, बिहार के सचिव के निर्देश का हवाला देते हुए कहा गया है कि किसी भी मरीज को रेफर करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित चिकित्सा सुविधा अस्पताल में उपलब्ध नहीं है। यदि सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीज को रेफर किया जाता है तो उसका स्पष्ट उल्लेख रेफर आउट रजिस्टर में किया जाए। निर्देश में यह भी कहा गया है कि रेफर किए जाने वाले मरीज की पेशेंट जर्नी का पूरा विवरण दर्ज करते हुए उसकी कंप्यूटरीकृत प्रति मरीज को उपलब्ध कराई जाए।

आकस्मिक स्थिति में मरीज को रेफर करने के लिए अस्पताल से एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मरीज को पहले स्टेबलाइज कर एएलएसए या बीएलएसए एंबुलेंस से भेजने का भी निर्देश दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने सभी डॉक्टरों से रेफर आउट रजिस्टर को साफ-सुथरे और स्पष्ट तरीके से भरने को कहा है, ताकि भविष्य में किसी भी मरीज की समीक्षा के दौरान रेफर करने के कारणों और परिस्थितियों की पूरी जानकारी उपलब्ध हो सके। बता दें कि सात निश्चय-3 के तहत संचालित सुलभ स्वास्थ्य–सुरक्षित जीवन कार्यक्रम के अंतर्गत सदर अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया तेज की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

8 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

9 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

22 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

23 घंटे ago