Samastipur

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के समीप गुरुवार देर शाम ट्रक की तलाशी लेने पहुंची पुलिस टीम के साथ विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एएसआई राजू कुमार समेत कुछ पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब नौ बजे एएसआई राजू कुमार के नेतृत्व में पुलिस का गश्ती दल बाबू पोखर चौक से होते हुए नाजिरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान नाजिरपुर हाट के समीप तीनवटिया पर एक ट्रक खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी लेने का प्रयास किया।

तलाशी को लेकर वहां मौजूद युवकों और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद युवकों ने टीम के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और इसी दौरान ट्रक को वहां से भगा दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस के अनुसार, भीड़ ने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और एएसआई राजू कुमार को बंधक बना लिया।

एएसआई ने आरोप लगाया है कि उनकी वर्दी से नेम बैज उखाड़ लिया गया तथा उनके साथ मारपीट की गई। घटना में एएसआई समेत अन्य पुलिसकर्मियों को चोट लगने की बात सामने आई है। वहीं, स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस पर भी ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के दौरान हुई गतिविधियों तथा दोनों पक्षों के आरोपों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

6 मिनट ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

51 मिनट ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

2 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

6 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

13 घंटे ago

विद्यापतिनगर में सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर बोचहा स्थित प्रेम विहार पार्क…

24 घंटे ago