Samastipur

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से मध्यम बादल रह सकते हैं। इस दौरान 30 अगस्त से 01 सितम्बर के बीच समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, दरभंगा, सीवान, वैशाली, गोपालगंज, सीतामढ़ी, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इन जिलों के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी होने का अनुमान है।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 2 सितंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में 10 से 25 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा एवं दक्षिण-पुरवा हवा चलने का अनुमान है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 एवं दोपहर में 50-55 प्रतिशत रह सकता है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री एवं न्यूनतम 24-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

7 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

12 घंटे ago