Samastipur

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक बैजनाथ सिंह के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस कस्टडी में लिया गया एक नाबालिग किशोर थाना परिसर से फरार हो गया। पूछताछ के दौरान शौचालय जाने की बात कहकर बाहर निकला और चौकीदार को धक्का देकर भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस फरार किशोर की तलाश में जुटी है।

बताया गया है कि मधुरापुर टारा गांव में गत मंगलवार की रात सेवानिवृत्त शिक्षक बैजनाथ सिंह के घर चोरी की वारदात हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद कल्याणपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की। चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस ने संदेह के आधार पर एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

इसी दौरान गिरफ्तार हुए नाबालिग किशोर ने शौचालय जाने की बात कही। चौकीदार उसे थाना परिसर से बाहर ले जा रहा था। इसी दौरान किशोर ने चौकीदार को धक्का दिया और मौका पाकर फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से थाना परिसर में अफरातफरी मच गई। बताया गया है कि कुछ घंटों पहले ही सभी गिरफ्तार आरोपितों के साथ पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का उद्भेदन किया था। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने नाबालिग के फरार होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि किशोर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

इसी दौरान वह चौकीदार को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इसको लेकर भी अलग से मामला दर्ज किया जाएगा। वहीं, हिरासत में लिए गए अन्य तीन संदिग्धों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना के संबंध में जल्द ही अहम जानकारी सामने आने की उम्मीद है। मामले में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

4 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

4 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

5 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

6 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

18 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

18 घंटे ago