समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

उमा पांडेय कॉलेज पूसा में नवपदस्थापित प्रभारी प्राचार्य से मिला छात्र संगठन AISA का प्रतिनिधिमंडल

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड स्थित उमा पाण्डेय महाविद्यालय में नवपदस्थापित प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय झा के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर छात्र संगठन आईसा (AISA) के प्रतिनिधिमंडल ने आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार के नेतृत्व में उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को नई दिशा मिलेगी तथा छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।

मुलाकात के दौरान आईसा नेताओं ने महाविद्यालय में लंबे समय से चली आ रही शैक्षणिक एवं आधारभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि नियमित कक्षाओं का अभाव, शिक्षकों की कमी, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला की अपर्याप्त व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, छात्राओं की सुरक्षा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन समस्याओं का शीघ्र समाधान आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी प्राचार्य से आग्रह किया कि महाविद्यालय प्रशासन छात्र हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित पठन-पाठन सुनिश्चित करे, शैक्षणिक संसाधनों को मजबूत बनाए तथा छात्रों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जवाबदेह व्यवस्था विकसित करे।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150