समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। जिले को पहली बार ग्रामीण एसपी मिला है। बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना के तहत एसपी मुकुल कुमार रंजन को समस्तीपुर का ग्रामीण एसपी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पटना में एसपी (विधि-व्यवस्था) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके नए पदस्थापन के साथ जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की पुलिस व्यवस्था की निगरानी के लिए अलग से वरिष्ठ अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी।

गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार मुकुल कुमार रंजन का स्थानांतरण उनके वर्तमान पद से समस्तीपुर किया गया है। वह वर्ष 2010 बैच के प्रोन्नत अधिकारी हैं और मूल रूप से वैशाली जिले के निवासी हैं। हालांकि, अधिसूचना में उनके कार्यभार संभालने की तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है। ग्रामीण एसपी की नियुक्ति के बाद जिले के ग्रामीण इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस प्रशासन को नई व्यवस्था मिलेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली आपराधिक घटनाओं की निगरानी, थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा तथा पुलिस अधिकारियों के कामकाज को प्रभावी बनाना उनके प्रमुख दायित्वों में शामिल होगा। ग्रामीण एसपी के स्तर पर पुलिसिंग की निगरानी होने से ग्रामीण इलाकों में दर्ज मामलों की समीक्षा, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और स्थानीय स्तर पर पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। खासकर उन क्षेत्रों में जहां कानून-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियां अधिक रहती हैं, वहां पुलिस की जवाबदेही और निगरानी महत्वपूर्ण होगी।

file 0000000024b48211aa752e89fc9a15de

इधर, जिले में पुलिस प्रशासन के पदनाम में भी बदलाव होने जा रहा है। अब समस्तीपुर के एसपी को एसएसपी के नाम से जाना जाएगा। नई व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की पुलिसिंग की जिम्मेदारी ग्रामीण एसपी के पास होगी, जबकि जिले के पुलिस नेतृत्व की कमान एसएसपी के स्तर पर रहेगी। इससे जिले में पुलिस प्रशासन के कार्यों का विभाजन और निगरानी व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होने की उम्मीद है। ग्रामीण एसपी के अधीन रोसड़ा, दलसिंहसराय और पटोरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) के क्षेत्र के सभी थाना रहेंगे। इनमें रोसड़ा, सिंघिया, विभूतिपुर, बिथान, हसनपुर, लरझाघाट, हथौड़ी, शिवाजीनगर, दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, उजियारपुर, अंगारघाट, घटहो, पटोरी, मोहिउद्दीननगर, हलई और मोहनपुर थाना शामिल हैं। वहीं सदर-1 व सदर-2 एसडीपीओ समस्तीपुर एसपी के अधीन होगा।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150