समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

विद्यापतिधाम श्रावणी मेले को राजकीय दर्जा दिलाने की मांग को लेकर उप-मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर श्री बालेश्वर स्थान विद्यापतिधाम मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले श्रावणी मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मंदिर न्यास समिति एवं सामाजिक प्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल पटना में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी से बुधवार को मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए विद्यापतिधाम की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता से अवगत कराया।

IMG 20260604 WA0047

शिष्टमंडल में श्री बालेश्वर स्थान (विद्यापतिधाम) मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष रत्न शंकर भारद्वाज , यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष पदमाकर सिंह लाला, कार्यकारी अध्यक्ष राजा सिंह,चंदन कुमार भोला, ऋतिक कुमार भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि विद्यापतिधाम को मिथिलांचल का देवघर कहा जाता है। यह स्थल भक्त और भगवान के मिलन की पावन भूमि के रूप में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि महाकवि विद्यापति की भक्ति से प्रसन्न होकर स्वयं भगवान शिव यहां प्रकट हुए थे। इसी कारण यह मंदिर मिथिला ही नहीं, बल्कि बिहार और देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

श्रावण मास में यहां लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। बावजूद इसके मेले को अब तक राज्यकीय दर्जा नहीं मिल सका है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राजकीय मेला घोषित होने से यहां आधारभूत सुविधाओं पेयजल, शौचालय, स्नानागार, चिकित्सा शिविर एवं एम्बुलेंस सेवा, पर्याप्त पुलिस बल, महिला सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग स्थल, यातायात नियंत्रण, अस्थायी विश्राम स्थल, जगह-जगह तोरण द्वार तथा सूचना एवं सहायता केंद्र के साथ ही कावरियों के लिए सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने मांग को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित स्तर पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने आशा जताई कि सरकार विद्यापतिधाम की ऐतिहासिक पहचान और जनभावनाओं को देखते हुए इस मांग पर शीघ्र निर्णय लेगी।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150