ग्रामीण दवाई प्रैक्टिशनर के दुकान में 1 लाख 10 हजार रूपये की चोरी, चोर ने दुकान में लगे CCTV को कपड़ा से ढका

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी पंचायत में स्थित ग्रामीण दवाई प्रैक्टिशनर के दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक लाख दस हजार रुपए की चोरी कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार ग्रामीण चिकित्सक राजू कुमार क्षेत्र में दवाई प्रैक्टिशनर का काम करते हैं और छोटा सा दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बीते देर शाम वे अपना दुकान बंद करके घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह उनके बड़े भाई सोच के लिए दुकान के तरफ आए तो देखा की उनके दुकान के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ है।
दुकान में लगे सीसीटीवी को कपड़ा से ढक दिया
उसके बाद दुकान के अंदर गए तो देखा कि उनके गल्ला में रखा हुआ पैसा अज्ञात चोरों के द्वारा गायब कर दिया गया है दुकान में लगे सीसीटीवी को कपड़ा से ढक दिया गया था। और दुकान के अंदर के सामान को बिखरा दिया गया था। राजू कुमार के ने बताया कि कुछ पैसा उनके गल्ला में था और कुछ पैसा अपने घर से लाकर गल्ला में रखे थे।

उनके गाड़ी का सर्विसिंग हुआ था शुक्रवार को वे पैसा लेकर अपना गाड़ी लाने जाते इसी बीच रात में ही अज्ञात चोरों ने उनके गल्ला में रखे हुए एक लाख दस हजार रुपए को चोरी कर लिया। चोरी की घटना को लेकर पीड़ित ने ताजपुर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया है। इस मामले को लेकर ताजपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को फोन किया गया उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा फोन काट दिया जिसके कारण उनका पक्ष नहीं जाना जा सका है।





