समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

19वें रोजगार मेले में देश भर के 51 हजार युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, समस्तीपुर में 64 अभ्यर्थियों को सौंपा गया Joining Letter

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 19वें रोजगार मेले का उद्घाटन करते हुए देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों में चयनित 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नव नियुक्त युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है और उन्हें पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की केंद्र सरकार की पहल के तहत आयोजित इस रोजगार मेले का आयोजन देशभर के 47 स्थानों पर किया गया। समस्तीपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, विधायक अश्वमेध देवी एवं विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समस्तीपुर कार्यक्रम के दौरान कुल 64 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। चयनित अभ्यर्थियों ने रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग समेत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों में अपनी सेवाएं देने के लिए कार्यभार ग्रहण किया। बताया गया कि रोजगार मेला शुरू होने के बाद अब तक आयोजित 18 मेलों के माध्यम से देशभर में लगभग 12 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150