समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो कारोबारी भी गिरफ्तार, अलग-अलग ब्रांड के 584 लीटर शराब जब्त

IMG 20260212 WA0118

समस्तीपुर : गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के पटोरी थाने की पुलिस ने शनिवार की रात कार्रवाई करते हुए दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बंबईया हरलाल वार्ड संख्या-2 में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस के द्वारा कुल 584.640 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में विभिन्न ब्रांड शामिल हैं। सभी शराब गुहिया चौर से बरामद की गयी। सभी शराब पंजाब एवं चंडीगढ़ निर्मित है।

IMG 20260418 WA0030paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

गिरफ्तार कारोबारी की पहचान विभूतिपुर के हिमांशु कुमार और दलसिंहसराय के कृष्ण कुमार झा के रूप में की गई है। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

IMG 20240904 WA0139IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1