समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

अपहृत युवक के ह’*त्या मामले में पुलिस ने एक को पकड़ा, बगीचा में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था कंकाल

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला कुंड गांव स्थित शांति नदी के समीप रमना बगीचा से बेतवारा गांव निवासी लापता युवक चंदेश्वर राम के पुत्र रमेश कुमार का क्षत-विक्षत कंकाल मिलने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रतवारा हरिजन कॉलोनी निवासी सुशील पासवान के पुत्र इंद्रमणि पासवान के रूप में हुई।

थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आगे की कार्रवाई के लिए समस्तीपुर कोर्ट भेज दिया गया। इस मामले में मृतक युवक के भाई भोलाराम के मुताबिक 18 अक्टूबर को दुर्गा पूजा का मेला देखने के लिए वह मालीपुर गया था। मजदूरी करने वाले तीन दोस्तों ने उसे घर से बुलाकर ले गया था इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजन के मुताबिक मृतक युवक के मोबाइल व लेनदेन के मामले को लेकर विवाद होने की बात बताई गई।

IMG 20261105 WA0012

मृतक युवक के भाई भोला राम के द्वारा थाना में आवेदन देकर तीन लोगों पर शंका जाहिर किया था तो पुलिस ने तीन युवकों को पड़कर पूछताछ किया इसके बाद एक के निशानदेही पर 20 दिन बाद पुलिस ने उक्त स्थल से लापता युवक के नर कंकाल बरामद किया। लापता युवक के कपड़ा के आधार पर उसकी पहचान परिजन ने किया। पुलिस की माने तो गला दबाकर उसकी हत्या की बात सामने आई है। वैसे पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक युवक का शव गल चुकी थी केवल कंकाल ही बची हुई थी वैसे पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्दी इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150