गुरूवार, नवम्बर 12, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में छठ पर्व पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 474 स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : लोकआस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. डीएम और एसपी के संयुक्त आदेश पर जिले के चारों अनुमंडलों में कुल 474 महत्वपूर्ण स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है. सुरक्षा व्यवस्था के तहत 550 दंडाधिकारी एवं आसूचना पदाधिकारी, 334 नामित पुलिस पदाधिकारी व 2200 से अधिक सशस्त्र और लाठी बल के जवान मुस्तैद रहेंगे.

सदर अनुमंडल के नगर एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्रों में गंडक नदी के प्रमुख घाटों, पहुंच पथों और भीड़भाड़ वाले स्थानों को सेक्टरवार बांटकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है. सदर अनुमंडल में 206, रोसड़ा में 211, दलसिंहसराय में 85 और पटोरी में 48 दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं. वहीं, क्रमशः 137, 105, 53 और 35 पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा की कमान संभालेंगे. नगर थाना क्षेत्र के 29 प्रमुख स्थलों पर 29 दंडाधिकारी और 24 पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए हैं.

IMG 20261105 WA0012

घाटों पर विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित, रिवर पेट्रोलिंग और गश्ती दल रहेंगे सक्रिय

मगरदही घाट के दक्षिण और मथुरापुर घाट के उत्तर में सहायक नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं. मगरदही, चीनी मिल, गड्ढा, पिपरा, काली और पेट्रोल पंप घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. गंडक नदी में दो रिवर पेट्रोलिंग पार्टियां और शहर के विभिन्न मोहल्लों में तीन गश्ती दल लगातार भ्रमणशील रहेंगे. ग्रामीण इलाकों में मोबाइल गश्ती दलों के साथ-साथ संवेदनशील रास्तों पर पैदल गश्ती की भी खास व्यवस्था की गई है.

IMG 20240904 WA0139

यातायात नियंत्रण के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी सख्त रोक

छठ के दौरान जाम और दुर्घटनाओं की आशंका को पूरी तरह रोकने के लिए 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक तथा 16 नवंबर को रात एक बजे से सुबह आठ बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी. दरभंगा, पटना और रोसड़ा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को कल्याणपुर, मुसरीघरारी और विशनपुर चौक से डायवर्ट किया जायेगा. प्रशासन ने सभी कर्मियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है.

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150