समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

आरा-पटना हाईवे पर दर्दनाक हादसा; स्‍कूल बस से कुचल स्पेशल ब्रांच के ASI की मौत

IMG 20260212 WA0118

आरा टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-पटना हाईवे पर इंदू तपेश्वर महिला कालेज के समीप सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्‍कूल बस ने बाइक सवार एएसआई को रौंद दिया। हादसे में एएसआई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक 42 वर्षीय राजीव रंजन सिंह भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव निवासी रामलायक सिंह के पुत्र थे। वे वर्तमान में स्पेशल ब्रांच, पटना में कार्यरत थे।

घटना के बाद चालक फरार

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल बस को जब्त कर लिया। हालांकि, चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस का अनियंत्रित परिचालन बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, राजीव रंजन सिंह उर्फ गोल्डी सिंह के बाबा का एक सप्ताह पूर्व निधन हो गया था। इसे लेकर वे अपने पैतृक गांव बलिगांव आए हुए थे।

HOLY MISSION High School 20x10 1

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

ड्यूटी पर जा रहे थे पटना

सोमवार की सुबह गांव से ड्यूटी के लिए बाइक से पटना जा रहे थे। इसी दौरान बाइपास रोड स्थित इंदू तपेश्वर महिला कालेज के समीप तेज रफ्तार निजी स्कूल बस ने मोटरसाइकिल सवार एएसआई को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एएसआई सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। तथा घायल एएसआई को उठाकर आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

IMG 20240904 WA0139

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260516 WA0116

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150