अनंत सिंह को एमपी-एमएलए कोर्ट से राहत, हथियार के साथ वायरल वीडियों में गिरफ्तारी पर रोक
पुलिस ने अनंत सिंह समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. मामला 2 और 3 मई को आयोजित एक जनेऊ संस्कार कार्यक्रम से जुड़ा है. इस कार्यक्रम में अनंत सिंह भी शामिल हुए थे. आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने खुलेआम आधुनिक और प्रतिबंधित हथियारों का प्रदर्शन किया. इसके अलावा बार बालाओं के डांस के दौरान अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगाया गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर केस दर्ज किया.
क्या कहा अनंत सिंह के वकील नें
वहीं अनंत सिंह के वकील का कहना है कि वायरल वीडियो संदिग्ध है और वह एआई से बनाया हुआ लग रहा है. उन्होंने कहा कि वीडियो में अनंत सिंह के हाथ में कोई हथियार भी नजर नहीं आ रहा है. वकील के मुताबिक कोर्ट ने इन्हीं तथ्यों को देखते हुए फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक लगाई है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 30 मई को होगी.

