समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: 55 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता का शव, निकाह के लिए दवाब बनता था आरोपी

IMG 20260212 WA0118

बिहार के सीतामढ़ी के बेलसंड थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक मां ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. आरोप है कि दरिंदों ने सबूत मिटाने के लिए बच्ची के शव को आनन-फानन में कब्रिस्तान में दफना दिया. मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

घर पहुंचते ही उड़ गए होश :

पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 3 अप्रैल की सुबह वह गेहूं की कटनी करने खेत गई थी. रात करीब 10:30 बजे जब वह वापस घर लौटी तो उसकी बेटी चौकी पर घुटनों के बल झुकी हुई मिली. उसके गले में दुपट्टे का फंदा था और दुपट्टे का दूसरा सिरा छप्पर के बांस से बंधा हुआ था. घर के बाकी छोटे बच्चे उस वक्त सो रहे थे. बेटी की हालत देखते ही मां चीख पड़ी.

HOLY MISSION High School 20x10 1paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

शोर मचाते ही पहुंचा गांव का शख्स :

मां का आरोप है कि उसके शोर मचाने पर गांव का ही एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा. महिला ने अपने आवेदन में गांव के चार युवकों पर सामूहिक रूप से वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है. आरोप है कि सभी ने मिलकर बच्ची की हत्या की और बाद में शव को फंदे से लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या लगे.

IMG 20240904 WA0139

बिना सहमति कब्रिस्तान में दफना दिया शव :

पीड़िता की मां ने बताया कि 4 अप्रैल की सुबह उसके पति के मुंबई से लौटने से पहले ही आरोपियों ने उसकी सहमति के बिना बच्ची के शव को सुन्नरपुर गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया. महिला का आरोप है कि पूरा मामला दबाने और सबूत खत्म करने की साजिश रची गई थी. इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

IMG 20250821 WA0010

निकाह का दबाव और छेड़छाड़ का आरोप :

मृतका की ममेरी बहन ने खुलासा किया कि आरोपी मो० रियाज मृतक लड़की से निकाह करना चाहता था. स्कूल आने-जाने के दौरान वह अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था. पीड़िता ने इस बात की शिकायत पहले अपनी मां से भी की थी. परिवार का आरोप है कि इसी रंजिश में बच्ची को निशाना बनाया गया.

FB ADD scaled

गांव छोड़कर फरार हुए आरोपी :

घटना के बाद से सभी नामजद आरोपी गांव छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं. पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन पर लगातार मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया जा रहा है. डरी-सहमी मां ने प्रशासन से अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है.

IMG 20241218 WA0041

SP के आदेश पर खुली कब्र :

मामले की गंभीरता को देखते हुए SP के आदेश पर बेलसंड थाना पुलिस ने कब्र से बच्ची का शव बाहर निकलवाया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

IMG 20260516 WA0116