समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को निशाना बनाते हुए दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल 2 लाख 7 हजार 869 रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के नीमचकहैदर गांव निवासी सुनील कुमार चौधरी की पुत्री गोल्डी के रूप में की गई है। ठगी के इस मामले में पीड़िता गोल्डी ने साइबर थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़िता ने बताया कि वह कल्याणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत एचएससी मालीपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के पद पर कार्यरत हैं। बताया गया है कि साइबर फ्रॉड ने फर्जी एपीके (APK) फाइल डाउनलोड करवाकर इस ठगी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने साइबर थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है।


