समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान परिवहन विभाग ने वसूले 4 लाख से अधिक रुपये

समस्तीपुर : परिवहन नियमों को लागु कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अभियान चलाया गया। इस दौरान उल्लंघन के मामलों में संबंधित वाहनों पर जुर्माना अधिरोपित किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल विभिन्न श्रेणी के वाहनों की जांच की गई, जिनमें ओवरलोडिंग, वैध कागजात की अनुपलब्धता एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पाए गए। इस क्रम में चार लाख आठ हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया। संबंधित वाहन मालिकों/चालकों को नियमानुसार दंड राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने को लेकर इस प्रकार की जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150