गुरूवार, नवम्बर 12, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में छठ की खरीदारी करने निकले युवक का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, परिजनों ने लगाया ह’*त्या का आरोप

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला स्थित पीएनटी कॉलोनी के समीप बुधवार की देर शाम एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में बेहोशी की हालत में मिला। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर निवासी अनिमेष कुमार के पुत्र आकाशदीप कुमार (20 वर्ष) के रूप में की गई है। वह ग्रेजुएशन पार्ट-वन का छात्र था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

मृतक के चाचा मनीष कुमार राय के अनुसार, आकाशदीप बुधवार को छठ महापर्व की खरीदारी के लिए समस्तीपुर बाजार आया था। देर शाम तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। इसी बीच समस्तीपुर में उसके साथ पढ़ने वाले एक छात्र ने वीडियो भेजकर परिजनों को बताया कि वह पीएनटी कॉलोनी के पास बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। इसके बाद परिवार के लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। वहां आकाशदीप के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और नाक से खून निकल रहा था।

IMG 20261105 WA0012

स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इधर, मृतक के पिता अनिमेष कुमार और चाचा ने आशंका जताई है कि आकाशदीप के साथ मारपीट कर साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है। पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है और उन्हें घटना के पीछे की वजह की जानकारी भी नहीं है।

IMG 20240904 WA0139

उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को चिह्नित करते हुए गिरफ्तार करने की मांग की है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि घटना के पीछे नशे या किसी अन्य विवाद की आशंका समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।

FB ADD scaled

IMG 20260516 WA0116

20201015 075150