समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर जननायक एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचने यात्री की प्लेटफॉर्म पर मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन पर बुधवार को जननायक एक्सप्रेस पकड़ने के लिये पहुंचे एक यात्री की अचानक मौत हो गयी। इससे स्टेशन पर कुछ देर के लिये अफरा तफरी की स्थिति बन गयी। उसकी पहचान दलसिंहसराय निवासी रमा मांझी के रूप में की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमा मांझी अपने परिवार के साथ पंजाब जाने के लिये जननायक एक्सप्रेस पकड़ने स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें चक्कर आया और वे प्लेटफार्म पर ही गिर पड़े। परिजन जब तक कुछ समझ पाते उनकी मौत हो गयी। सूचना पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच कर मेडिकल टीम को बुलाकर यात्री के स्वास्थ्य की जांच करायी। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150