समस्तीपुर जिले के अलग-अलग थानों दो वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों का SP ने किया तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट
समस्तीपुर : जिले के अलग-अलग थानों में दो वर्ष से अधिक समय से जमे 10 पुलिसकर्मियों का तबादला एसपी ने किया है। इसको लेकर जिलादेश भी जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी को अपने नए पदस्थापन स्थल पर तुरंत योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इस आदेश के तहत मोहनपुर थाना में कार्यरत पुअनि दीपक कुमार और सुरेंद्र राम को पटोरी थाना के अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। वहीं मुफस्सिल थाना के एमईआरवी-03 में तैनात रंजीत कुमार को उसी थाना के अनुसंधान इकाई में नई जिम्मेदारी दी गई है। बिथान थाना की अपर थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी को नगर थाना के अनुसंधान इकाई में स्थानांतरित किया गया है।
रोसड़ा थाना के ईआरवी में कार्यरत सौरभ राज प्रियदर्शी को रोसड़ा थाना के अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। पुलिस केंद्र में पदस्थापित शंकर शरण दास को पुलिस कार्यालय की अभियोजन शाखा में तैनात किया गया है, जबकि राजवंश कुमार को सिंधिया थाना के अनुसंधान इकाई में भेजा गया है। वहीं रविंद्र यादव को रोसड़ा थाना के ईआरवी, संजीव कुमार को ताजपुर थाना के अनुसंधान इकाई और पम्मी कुमारी को नगर थाना से बिथान थाना के अनुसंधान इकाई में पदस्थापित किया गया है। बताया गया है कि यह सभी तबादले अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के प्रस्ताव के आधार पर किए गए हैं।


