सोमवार, नवम्बर 9, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

लोकपर्वों की झांकियों से जीवंत हुई मिथिला की संस्कृति, छात्राओं ने बिखेरी प्रतिभा; होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के प्रांगण में होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से भारतीय संस्कृति एवं लोकपरंपराओं पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मोहनपुर, काशीपुर, सतमलपुर एवं दलसिंहसराय शाखाओं के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में दीपावली, गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा, भैयादूज एवं छठ महापर्व की आकर्षक झांकियों के माध्यम से छात्राओं ने भारतीय संस्कृति के साथ मिथिला की समृद्ध लोकपरंपराओं का जीवंत चित्रण किया।

वर्ग पांच से दस तक की छात्राओं ने विभिन्न पर्वों पर आधारित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पर्व-त्योहारों से जुड़े पारंपरिक लोकगीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्वों के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व को दर्शाया। इस दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वर्ग नौ ‘जुपिटर’ की स्मिता ग्रुप ने प्रथम, वर्ग दस ‘नेप्च्यून’ की अनुष्का ग्रुप ने द्वितीय तथा वर्ग नौ ‘नेप्च्यून’ की प्रियांशु ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

IMG 20261105 WA0012

वहीं, प्रेप-1 से वर्ग चार तक के नन्हे बच्चों ने अपने हाथों से तैयार आकर्षक चित्रों, दीयों एवं कुल्हों की प्रदर्शनी लगाई। बच्चों की कलाकृतियों में उनकी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच की झलक देखने को मिली। प्रदर्शनी को अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में मोहनपुर शाखा की ओर से रंगोली प्रतियोगिता में अस्मिता, नताशा, कोमल, पायल, साक्षी, रीमसा, प्रियांशी, रूची, रिद्धिमा, जिया, स्नेहा, सालेह, अनुष्का, तान्या एवं सोनाक्षी ने भाग लिया। छठ पर्व की झांकी में स्वानी, साक्षी, रॉकी, हिमांशु, अदिति, अनन्या, सुकृति, परिणीता, खुशी, शालिनी, इमरा, प्राची, आयुषी, भाव्या, नंदिनी, तृषा एवं लबीबा ने प्रस्तुति दी। वहीं सजावट में वैष्णवी रंजन, अवन्या श्री, अनिका, लीपी, रेयांस, मयंक राज, वेदिका, आराध्या एवं काव्या ने योगदान दिया।

दलसिंहसराय शाखा से रंगोली प्रतियोगिता में शांभवी, अदिना, अंकिता एवं आराध्या शामिल हुईं। दीया निर्माण एवं सजावट में आदिति, रूकैया, आदित्य, जानवी, वैष्णवी एवं दिव्या ने अपनी भागीदारी निभाई। छठ पर्व की प्रस्तुति में शांभवी, प्रज्ञा, आकांक्षा, माही एवं वैष्णवी ने प्रतिभा दिखाई। सतमलपुर शाखा से छठ पर्व की झांकी में अनुराधा, शाधवी, दीपज्योति, आयशा, साक्षी, आकृति, पलक, शिवम एवं शौम्या ने सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन ने बच्चों की कलात्मक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मिथिला की धरती साहित्यकारों और बलिदानियों की धरती रही है। यहां बाल प्रतिभाओं की भी कोई कमी नहीं है। बच्चों ने दीपावली और छठ जैसे आस्था के महापर्वों को अपनी कला के माध्यम से जिस खूबसूरती से प्रस्तुत किया है, उसे देखकर मन बाग-बाग हो गया।

विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन ने कहा कि पर्व-त्योहार केवल उत्सव मनाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के साथ ऐतिहासिक धरोहर को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रेरणा भी देते हैं। वहीं, दलसिंहसराय शाखा के प्राचार्य गंगा नारायण झा ने बच्चों के नृत्य, संगीत, झांकी एवं रंगोलियों की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रस्तुतियों ने उन्हें भावुक कर दिया। अंत में विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. एसके अहमद ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके धन्यवाद ज्ञापन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन हुआ।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150