Samastipur

छठ घाटों की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, आस्था और व्यवस्था दोनों पर रहेगा प्रशासन का फोकस

समस्तीपुर : आगामी छठ महापर्व को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित बुढ़ी गंडक नदी किनारे बने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की सफाई व्यवस्था, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं जलस्तर की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी घाटों पर स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम के पदाधिकारियों को विशेष रूप से घाटों की निरंतर साफ-सफाई और मलबा हटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि छठव्रतियों के आने-जाने के मार्गों पर पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। मौके पर अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, नगर निगम के अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मी मौजूद थे। डीएम ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा की छठ बिहार की आस्था का महापर्व है, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

33 मिनट ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

4 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

4 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

14 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

14 घंटे ago