समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात एक साथ तीन बच्चों की किलकारियां गूंज उठीं। शहर से सटे मोरदीवा गांव निवासी एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। तीन बच्चों के एक साथ जन्म लेने की खबर से परिजनों में खुशी का माहौल है। वहीं अस्पताल में भी यह प्रसव चर्चा का विषय बना रहा।
मिली जानकारी के अनुसार मोरदीवा निवासी गुड्डू कुमार की पत्नी सुधीरा कुमारी (28 वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों की देखरेख में महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों नवजातों में दो बेटे और एक बेटी हैं। अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक प्रसव के बाद मां और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। फिलहाल चारों को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से परिवार के लोग काफी खुश हैं। परिजन इसे अपने परिवार के लिए दोहरी नहीं, बल्कि तिहरी खुशी बता रहे हैं।
पुलिसकर्मियों के आवास, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था का लिया जायजा समस्तीपुर : नगर…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के दौरान समस्तीपुर जिले को 502.77 करोड़…
समस्तीपुर : बेतिया में बुधवार की दोपहर हुए सेनको ज्वेलरी शोरूम से करीब 40 करोड़…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर बेड़ी पंचायत के वार्ड संख्या…
समस्तीपुर : आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जिस महाकवि विद्यापति जी ने अपनी रचनाओं से मैथिली भाषा…