Samastipur

ग्वालियर बरौनी मेल का मार्ग बदला, 40 दिनों तक भिंड इटावा होकर चलेगी ट्रेन

समस्तीपुर : झांसी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते अगले 40 दिनों तक रेल यात्रियों को बदले मार्ग से सफर करना होगा। इस दौरान ग्वालियर बरौनी मेल का रूट परिवर्तित कर झांसी के बजाय भिंड इटावा कर दिया गया है। इससे ग्वालियर होकर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होगा।

ट्रेनों के बदले मार्ग

ट्रेन संख्या 11123 ग्वालियर बरौनी और 11124 बरौनी ग्वालियर अब झांसी के स्थान पर भिंड इटावा होकर संचालित होंगी। यात्रियों को तय निर्माण अवधि के दौरान इस परिवर्तित मार्ग के अनुसार ही यात्रा करनी होगी।

समय और सफर पर असर

रूट में बदलाव के कारण ट्रेन के परिचालन समय और यात्रा अवधि में फेरबदल हो सकता है। यात्रियों को बढ़ी दूरी व बदले समय के अनुसार सफर की योजना बनाने की जरूरत होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार से दुर्व्यवहार के मामले में बुजुर्ग गिरफ्तार, जेल

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाने के एक चौकीदार के साथ दुर्व्यवहार करने के…

34 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में एक साथ गूंजीं तीन किलकारियां, महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात एक साथ तीन बच्चों की किलकारियां गूंज…

2 घंटे ago

समस्तीपुर नगर थाने की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे DIG, लंबित कांडों की भी की समीक्षा

पुलिसकर्मियों के आवास, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था का लिया जायजा समस्तीपुर : नगर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर को मिली 502.77 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; 326 परिवारों ने किया गृह प्रवेश, सौंपी गयी सांकेतिक चाभी

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के दौरान समस्तीपुर जिले को 502.77 करोड़…

2 घंटे ago