Samastipur

समस्तीपुर नगर थाने की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे DIG, लंबित कांडों की भी की समीक्षा

पुलिसकर्मियों के आवास, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : नगर थाना की पुलिसिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने और पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का आकलन करने के लिए मिथिला प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने शनिवार को थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, लंबित आपराधिक मामलों, पुलिसकर्मियों के आवास और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों से थाना क्षेत्र की समस्याओं और विधि-व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों की जानकारी ली।

थाना परिसर पहुंचने पर जवानों ने डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने एसएसपी अरविंद प्रताप सिंह एवं नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को देखा। डीआईजी ने थाने में उपलब्ध संसाधनों और पुलिसकर्मियों को कामकाज के दौरान होने वाली परेशानियों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं जवानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा। खासकर आवासीय सुविधाओं और कार्यस्थल पर जरूरी संसाधनों की उपलब्धता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।

लंबित मामलों के निष्पादन पर भी दिया गया ध्यान :

निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने नगर थाना में दर्ज लंबित कांडों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामलों के अनुसंधान और निष्पादन से जुड़ी जानकारी ली। इसके अलावा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई को लेकर भी पुलिस की कार्यशैली का आकलन किया। निरीक्षण के बाद डीआईजी ने बताया कि यह नगर थाना का नियमित निरीक्षण था। इस दौरान थाने की व्यवस्थाओं के साथ लंबित कांडों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी ली गई है।

बेहतर सुविधाओं से बढ़ेगी पुलिस की कार्यक्षमता :

डीआईजी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने का अहम हिस्सा है। निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निरीक्षण का मकसद केवल कमियों को चिह्नित करना नहीं, बल्कि उन कमियों को दूर कर पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान होने से उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा मिल सकेगी। मौके पर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में एक साथ गूंजीं तीन किलकारियां, महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात एक साथ तीन बच्चों की किलकारियां गूंज…

9 मिनट ago

समस्तीपुर को मिली 502.77 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; 326 परिवारों ने किया गृह प्रवेश, सौंपी गयी सांकेतिक चाभी

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के दौरान समस्तीपुर जिले को 502.77 करोड़…

25 मिनट ago

कोलकाता से समस्तीपुर लौटे स्क्रैप व्यवसायी के घर में बड़ी चोरी, वेंटिलेटर तोड़कर अंदर घुसे थे चोर

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर बेड़ी पंचायत के वार्ड संख्या…

22 घंटे ago

12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों के निष्पादन का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को…

23 घंटे ago

कवि कोकिल की धरती पर कवि सम्मेलन की रस्म अदायगी, मंच पर मैथिली ही बेगानी ; 13 साल में भी राष्ट्रीय पहचान नहीं बना सका महोत्सव

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जिस महाकवि विद्यापति जी ने अपनी रचनाओं से मैथिली भाषा…

1 दिन ago