समस्तीपुर : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिले के विभिन्न बैलट फैसिलिटेशन सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने संत कबीर महाविद्यालय एवं डीएवी पब्लिक स्कूल में बनाए गए बैलट फैसिलिटेशन सेंटरों का जायजा लेते हुए संपूर्ण प्रक्रिया की बारीकियों को परखा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थित सभी मतदान पदाधिकारियों से उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा बैलट मतदान से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
उन्होंने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मियों को समय पर उपस्थित रहकर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। डीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः प्रत्येक अधिकारी को जिम्मेदारी व निष्ठा के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं निष्पक्ष हो सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित सभी पदाधिकारी एवं नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
समस्तीपुर : भाई के मौत की खबर सुनकर मायके जा रही एक महिला की सड़क…
समस्तीपुर : शादी का वादा कर युवती के साथ संबंध बनाने और उसके गर्भवती होने…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात एक साथ तीन बच्चों की किलकारियां गूंज…
पुलिसकर्मियों के आवास, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था का लिया जायजा समस्तीपुर : नगर…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के दौरान समस्तीपुर जिले को 502.77 करोड़…
समस्तीपुर : बेतिया में बुधवार की दोपहर हुए सेनको ज्वेलरी शोरूम से करीब 40 करोड़…