Samastipur

समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 75 हजार रुपये हैकर्स के अकाउंट से रिकवर कर पीड़ित को कराया वापस

समस्तीपुर : साइबर ठगी के शिकार एक युवक को पुलिस ने उसकी ठगी गई राशि वापस दिलाई। पीड़ित खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन डीह निवासी वैद्यनाथ साह के पुत्र शिवशंकर साह (28) के बैंक खाते से 75 हजार की साइबर ठगी हुई थी। घटना के बाद पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। तकनीकी जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को 75 हजार की पूरी राशि वापस कराई गई। साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने नागरिकों से अपील की है कि साइबर अपराध की किसी भी घटना की तुरंत सूचना 1930 हेल्पलाइन नंबर पर दें।

Avinash Roy

Recent Posts

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

2 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

2 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

13 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

13 घंटे ago

शहर के रामबाबू चौक पर चेन छिनतई के आरोप में पकड़ा गया युवक, आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…

14 घंटे ago