{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":2333884,"total_draw_actions":3,"layers_used":2,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1,"draw":1},"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false,"is_sticker":false}
समस्तीपुर : भाई के मौत की खबर सुनकर मायके जा रही एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर के पास की है। मृतका की पहचान वैनी थाना क्षेत्र के पूसारोड बाजार निवासी प्रदीप कुमार साह की पत्नी बबीता देवी (45 वर्ष) के रूप में की गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बबीता देवी के भाई संजीव कुमार (28 वर्ष) की मौत हो गई थी। संजीव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद बिशनपुर निवासी रामप्रसाद शाह के पुत्र थे।
भाई की मौत की सूचना मिलते ही बबीता देवी अपने घर पूसारोड बाजार से मायके हकीमाबाद बिशनपुर जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान धर्मपुर के पास अचानक वह बाइक से गिर गईं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें चिकित्सक के पास ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
एक ही परिवार में हुई दो मौतों से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बबीता देवी अपने पीछे दो बेटे निशांत रंजन और नवजीत रंजन तथा एक बेटी नेहा कुमारी को छोड़ गई हैं। बताया जाता है कि तीनों बच्चों की अभी शादी नहीं हुई है। मां की अचानक मौत से बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार पर दुखों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। कुछ दिन पहले ही बबीता देवी के ससुर सुखदेव साह का भी निधन हुआ था। परिवार अभी इस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि भाई की मौत के बाद मायके जा रही बबीता देवी की भी सड़क हादसे में जान चली गई। लगातार हुई इन दुखद घटनाओं से दोनों परिवारों में शोक और मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
समस्तीपुर : शादी का वादा कर युवती के साथ संबंध बनाने और उसके गर्भवती होने…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शुक्रवार की रात एक साथ तीन बच्चों की किलकारियां गूंज…
पुलिसकर्मियों के आवास, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था का लिया जायजा समस्तीपुर : नगर…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के दौरान समस्तीपुर जिले को 502.77 करोड़…
समस्तीपुर : बेतिया में बुधवार की दोपहर हुए सेनको ज्वेलरी शोरूम से करीब 40 करोड़…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विशनपुर बेड़ी पंचायत के वार्ड संख्या…