Samastipur

समस्तीपुर में विसर्जन के दौरान 8 युवक गंगा नदी में डूबे, दो लापता युवकों की तलाश जारी, अन्य को बचाया गया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी थाना क्षेत्र के बुल्गानीन गंगा घाट पर बुधवार दोपहर में पूजन सामग्री के विसर्जन के दौरान आठ युवक गंगा नदी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने छह युवकों को सकुशल बचा लिया, जबकि दो अब भी लापता हैं। गोताखोरों की मदद से लापता युवकों की तलाश जारी है। नावों की मदद से ग्रामीण भी तलाश में जुटे हैं।

सीओ भाग्यश्री ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। लापता युवकों में पटोरी प्रखंड के उत्तरी धमौन निवासी जागदेव राय के पुत्र पंकज राय (25 वर्ष) और झगड़ू राय के पुत्र सूरज कुमार (18 वर्ष) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, उत्तरी धमौन में बीते नौ दिनों से जारी महाविष्णु यज्ञ सह कथावाचन मंगलवार शाम को समाप्त हो गया।

बुधवार को ग्रामीण यज्ञ की पूजन सामग्री लेकर गंगा में विसर्जन के लिए बुलगानीन गंगा घाट गए। विसर्जन के बाद लोग नदी में स्नान करने लगे। इसमें आठ लोग गहरे पानी में डूबने लगे। लोगों ने छह लोगों को बचा लिया लेकिन पंकज व सूरज का नहीं पता चल सका। बड़ी संख्या में ग्रामीण गंगा घाट पर डटे हैं। एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। घटनास्थल पर विधायक राजेश कुमार सिंह, मुखिया अरविंद राय उर्फ डोमन राय आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

2 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

4 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

15 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

16 घंटे ago