Samastipur

शहर के धरमपुर मुहल्ले में उत्पाद विभाग ने घेराबंदी कर बाइक से शराब ले जा रहे दो धंधेबाजों को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर मोहल्ला वार्ड 05 में घेराबंदी कर बाइक से शराब ले जा रहे दो धंधेबाजों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मुहल्ला वार्ड 32 निवासी भिखारी दास के पुत्र विकास कुमार और विद्यानंद राय के पुत्र आशुष कुमार के रुप में बतायी गयी है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के पास से पुलिस ने 31.875 लीटर अंग्रेजी शराब और दो बाइक जब्त किया है।

उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की बाइक पर सवार धंधेबाज भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी बनाकर दोनों आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर उत्पाद विभाग की टीम ने पटोरी दरबा गांव में चुल्हाई शराब और शराब बनाने के उपकरण के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

6 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

9 घंटे ago