Samastipur

समस्तीपुर नगर थाना से फरार चंदू की निशानदेही पर मोहिउद्दीननगर से स्वर्ण व्यवसायी को लूट के आभूषण के साथ पुलिस ने उठाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर थाने की पुलिस ने फरार होने से पहले गिरफ्तार कुख्यात बदमाश चंदू पासवान की निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी की थी। गुरुवार की रात मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र से एक सोनार को लूट के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस के अधिकारी अभी कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे है। सूत्रों के अनुसार महिला समेत कई संदिग्ध अभी पुलिस हिरासत में है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार चंदू पासवान की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगातार छापेमारी में जुटी हुई है।

इसी कमरे से फरार हुआ आरोपी

एसटीएफ व नगर पुलिस की टीम ने उसे गुरुवार को चर्चित बैंक आफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी गुरुवार को की थी। इसके बाद गुरुवार की रात भर पुलिस की अलग-अलग टीमें लूट के आभूषण बरामदगी व बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर मोहिउद्दीननगर, वैशाली समेत अन्य जगहों पर छापेमारी में जुटी हुई थी।

इधर चंदू पासवान की गिरफ्तारी के बाद उसे नगर थाना पुलिस के आवासीय परिसर में एक कमरे में दोनों हांथों में हथकड़ी लगाकर बंद रखा गया था और उससे पूछताछ की जा रही थी। लेकिन इस बीच शुक्रवार को दिन-दहाड़े करीब दो बजे के आसपास वह आवासीय परिसर से पेशाब करने के बहाने तैनात जवान को चकमा देकर हथकड़ी समेत थाने के उत्तर तरफ की छोटी गेट से हथकड़ी समेत फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फरार अपराधी की तलाश में पुलिस ने समस्तीपुर सहित विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है। इधर इस गंभीर लापरवाही को लेकर पुलिस के वरिय अधिकारियों द्वारा नगर पुलिस से जवाब-तलबी की जा रही है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

11 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

21 घंटे ago